जीएसआई की भूस्खलन और भारी वर्षा की चेतावनी, सतर्कता बरतने की अपील।।

चमोली, 07जुलाई।
            भारत सरकार के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (जीएसआई ) द्वारा 7 जुलाई 2025 को टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के लिए भूस्खलन की उच्च संभावना की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग  ने टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में भारी से  भारी वर्षा की संभावना जताई है।
           उक्त चेतावनियों के दृष्टिगत, 7 व 8 जुलाई 2025 को चमोली जनपद (विशेषकर बद्रीनाथ यात्रा मार्ग )में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जाती है।जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों, स्थानीय नागरिकों एवं संबंधित विभागों को  निर्देश दिए गए कि मौसम की जानकारी पर नियमित निगरानी रखें।पर्वतीय मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचें।भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।यात्रा पर निकले तीर्थयात्री मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे की योजना बनाएं।
           तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों से मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सतर्क रहने सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ