ज्योतिर्मठ, 16जुलाई।
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन विभाग की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष श्री ऋषि प्रसाद सती जी,आईटीबीपी माउंटेनियरिंग एंड स्कीइंग इंस्टीट्यूट के आईजी श्री आशुतोष रावत जी, औली स्कीइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय भट्ट जी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में वन विभाग की उप प्रभागीय वनाधिकारी सुमन, वन क्षेत्राधिकारी जोशीमठ गौरव नेगी, वन क्षेत्राधिकारी फूलों की घाटी श्रीमती चेतना कांडपाल , भाजपा नगर अध्यक्ष श्री अमित सती, ,असम रेजीमेंट के मेजर जॉन्स जॉर्ज, सीआईएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट विनोद राठौर, एनडीआरएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार, सहित जीएमवीएन ,आईटीबीपी, सेना, एनडीआरएफ और वन विभाग की टीम ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के लगभग पांच पौधों का रोपण किया गया, जिसमें लगभग चार सौ लोगों ने प्रतिभाग किया। सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा इस अवसर पर अपने विचार रखे गए एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
0 टिप्पणियाँ