औली वृक्षारोपण अभियान :-प्रकृति पर्यटन की दिशा मे अभिनव पहल है "पर्यावरण भी-पर्यटन भी" थीम पर बृहद वृक्षारोपण।।

औली/ज्योतिर्मठ।
    विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल औली की हरियाली लौटाने के लिए बृहद वृक्षारोपण अभियान जारी है, गत वर्ष पांच हजार पौधों के रोपण से शुरू हुआ अभियान इस वर्ष भी जारी है।
       
     स्की माउन्टनेरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड की पहल पर इस वर्ष "पर्यावरण भी-पर्यटन भी"थीम पर आयोजित  अभियान के पहले दिन औली स्लोप के आस पास बृहद वृक्षारोपण किया गया।
      औली न केवल हिम क्रीड़ा केन्द्र के रूप मे बल्कि प्रकृति पर्यटन के रूप मे भी विकसित हो इसके लिए औली को हरा भरा बनाने के निरंतर प्रयास ही औली को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल की ओर अग्रसर कर सकता है, तभी वर्ष भर प्रकृति प्रेमी पर्यटक औली का रुख कर सकेंगे।
   वृक्षारोपण रोपण अभियान 2025 के शुभारंभ अवसर पर एनडीआरएफ के डीआईजी गंभीर सिंह चौहान के सहयोग से एनडीआरएफ उत्तर क्षेत्र के दल ने इस वृहद वृक्षारोपण अभियान मे प्रतिभाग किया।
  
     इस अभियान मे एनडीआरएफ के सुरेश कुमार दयाल, अमित कुमार, शमशेर सिंह व उनके दल के सदस्यगणों के अलावा विकेश डिमरी, हरीश नेगी, नागेंद्र सकलानी, पंकज भण्डारी, तथा जीएमवीएन की ओर से चियर लिफ्ट प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद डिमरी व समस्त स्टॉफ मौजूद रहे, इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 535पौधों का रोपण किया गया।
     स्की माउन्टनेरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष अजय भट्ट ने औली वृक्षारोपण अभियान 2025 के शुभारंभ पर सहयोग के लिए एनडीआरएफ, जीएमवीएन के साथ ही वृक्षारोपण के लिए पौध उपलब्ध कराने के लिए जोशीमठ रेँज के रेँज ऑफिसर गौरव नेगी का आभार व्यक्त किया है।
     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ