Recent News

6/recent/ticker-posts

संस्कृत विद्यालय के प्राध्यापक गौर सिंह खत्री को सेवानिवृति पर दी गई भाव भीनी विदाई।।

ज्योतिर्मठ, 31मई।
             श्री बद्रीनाथ वेद वेदवेदांग संस्कृत विद्यालय मे कार्यरत प्राध्यापक गौर सिंह खत्री को सेवानिवृति पर विद्यालय परिवार एवं श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने भाव भीनी विदाई दी।
            श्री खत्री ने 29 वर्षो तक स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय एवं वर्तमान मे संस्कृत विद्यालय माध्यमिक में राजनीति शास्त्र विषय में अध्यापन कार्य किया। वे विभिन्न अवधियों  में छात्रावास अधीक्षक भी रहे।
       
     श्री खत्री ने राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी रहते उन्होंने नगर तथा क्षेत्र में वृक्षारोपण का सफल कार्यक्रम का संचालन किया, उनके द्वारा विद्यालय ,महाविद्यालय परिसर में फलदार  तथा देवदार के पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
 विद्यालय परिसर मे आयोजित विदाई समारोह मे प्रधानाचार्य  अरविंद पंत ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया तथा आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। छात्रों ने श्री खत्री जी के स्वागत में कविता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से उनकी सेवाओं को याद किया। 
      
     समारोह को पूर्व प्राचार्य आचार्य रामदयाल मैदुली, राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के डाक्टर चरण सिंह राणा,  बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य दर्वेश्वर प्रसाद थपलियाल,  रेखा साह,  अनीता उनियाल , उपासना सकलानी आदि ने श्री खत्री  के द्वारा कृत कार्यों व उनके अनुभवों को साझा किया।
 आचार्य वाणी विलास डिमरी के संचालन मे हुए विदाई समारोह के अवसर पर कार्यालय अधीक्षक  पुष्पा कपरुवाण, सरिता कोटवाल, देवीप्रसाद भट्ट, दाताराम बड़थ्वाल, आचार्य प्रदीप पुरोहित ,नीरज कोतवाल, राजेश थपलियाल, राकेश सगोई ,विक्रम नेगी, सतीश नेगी, योगिता चौहान,अनीता कपरवान,बलबीर बिष्ट, सुभाष पंवार, मुन्नी देवी  आदि उपस्थित थे
समारोह में श्री गौर सिंह खत्री की पत्नी सीता देवी एवं परिजन भी उपस्थित थे, उन्होंने अपने उद्बोधन में समस्त विद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ