भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा ने किए भगवान बद्रीविशाल के दर्शन।।

बद्रीनाथ /ज्योतिर्मठ, 27मई।
         भारतीय जनता पार्टी की बरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने मंगलवार को भगवान बद्रीविशाल के दर्शन पूजन कर देश की सुख समृद्धि की कामना की।
 श्री बद्रीनाथ धाम मे बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने उनका स्वागत किया और उन्हें भगवान बद्रीविशाल का प्रसाद व अंग वस्त्र भेंट किया।
          दर्शन के पश्चात नूपुर शर्मा ने मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर खुशी जताते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जो प्रबंध किए गए हैं, वे अत्यंत सराहनीय हैं।
        इस अवसर पर मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,  कुलदीप भट्ट, राजेंद्र सेमवाल आदि मौजूद रहे।
       इससे पूर्व सोमवार देर सायं को उन्होंने ज्योतिर्मठ -जोशीमठ मे भगवान नृसिंह के दर्शन पूजन किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ