Recent News

6/recent/ticker-posts

तिरंगा शौर्य रैली "ऑपरेशन सिंदूर"के माध्यम से उभरते नए भारत की शक्ति व संकल्प का सम्मान :------ ऋषि प्रसाद सती।।


ज्योतिर्मठ, 22मई।
      सीमांत नगर ज्योतिर्मठ मे आयोजित तिरंगा शौर्य रैली को बतौर मुख्य अथिति सम्बोधित करते हुए श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि यह तिरंगा शौर्य यात्रा रैली "ऑपरेशन सिंदूर" के माध्यम से उभरते नए भारत की शक्ति व संकल्प का सम्मान है।
      उन्होंने कहा कि यह नया भारत अपने नागरिकों व हिंदुस्तान की सरजमीं को नुकसान पहुँचाने वाले दुश्मनों को पाताल से भी खोजकर सजा देने की सामर्थ्य रखता है। ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय सम्मान का प्रतीक है।
      
      "आपरेशन सिंदूर" की शानदार सफलता पर बद्रीनाथ विधानसभा के ज्योर्तिमठ नगर में भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने विशाल तिरंगा शौर्य रैली निकाली,   तिरंगा रैली में नगर क्षेत्र के विद्यालयों के सैकड़ो छात्र छात्राओं एवं संपूर्ण विकासखंड जोशीमठ के पैनखंडा वासियों ने हाथों में तिरंगे और देश भक्ति के स्लोगन लिखे तख्तियां के साथ ढोल दमाऊ और स्कूली बैंड बाजाओं की टीम के साथ तपोवन टैक्सी स्टैंड (गौरा देवी चौक)से लेकर मुख्य बाजार होते हुए मारवाड़ी होटल तिराहा (नरसिंह चौक) तक पहुंचे, तिरंगा रैली में खासकर स्कूली बच्चों में उत्साह और देश भक्ति का जज्बा देखा गया । रैली का आयोजन के दौरान करीब एक घंटे तक जोशीमठ बाजार में देशभक्ति गानों के साथ चारों तरफ तिरंगा लहराता नजर आया। 
          इस तिरंगा रैली के आयोजनकर्ताओं में मुख्यतः बद्रीनाथ विधानसभा के ज्योर्तिमठ विकासखंड के नगर मंडल अध्यक्ष  अमित सती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  गुड्डू लाल,  श्री बद्रीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल,सभासद प्रदीप पंवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सिंह राणा, रजनीश पंवार, ललित थपलियाल, प्रभात बहुगुणा, सुषमा डिमरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत, रंजना शर्मा, बबली राणा, अंशुल भुजवान, लक्ष्मण सिंह रावत, विजय कपरवाण, हरीश भंडारी सुभाष डिमरी, प्रदीप नौटियाल, रि o कैप्टन मदन सिंह,पूर्व सैनिक लीग के जिला कॉर्डिंनेटर भागवत प्रसाद थपलियाल,प्रदीप फर्स्वाण, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
               शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं भी रैली में अपने अपने विद्यालय के बच्चों के साथ नजर आए। तिरंगा रैली कार्यक्रम को सफल बनाने एवं सुरक्षित रूप देने के लिए वाहनों की आवाजाही को सुनियोजित कर सुरक्षा व्यवस्था उत्तराखंड पुलिस द्वारा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ