बाबा विश्वनाथ-माँ जगदीशिला की 26वीं डोली रथ यात्रा 15को ज्योतिर्मठ मे।।

ज्योतिर्मठ, 14मई।
    बाबा श्री विश्वनाथ -माँ जगदीशिला की 26वीं तीस दिवसीय डोली रथ यात्रा गुरुवार 15मई श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ पहुंचेगी। डोली रथ यात्रा के स्वागत को लेकर तैयारियां की जा रही है।
      
       डोली रथ यात्रा के संयोजक कमल रतूड़ी के अनुसार डोली रथ यात्रा 15मई को गौचर से प्रस्थान कर दोपहर 12बजे बृद्ध बदरी मंदिर अणिमठ, 2बजे पर्णखण्डेश्वरी मंदिर पैनगढ़ी व सायं 7बजे नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ पहुंचेगी।
    डोली रथ यात्रा अगले दिवस सीता माता मंदिर चाईं, रायगढ़ी शिवालय, श्री राम मंदिर ढाक, व रात्रि प्रवास के लिए कल्पेश्वर महादेव मंदिर उर्गम पहुंचेगी।
     इस दौरान विभिन्न स्थानों पर डोली रथयात्रा का भब्य स्वागत किया जाएगा।
       

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ