ज्योतिर्मठ मे शुरू हुई श्री रामलीला,, प्रथम दिवस श्री रामजन्म तक की लीलाओं का हुआ मंचन।।

ज्योतिर्मठ, 07अप्रैल।
       आद्य गुरु शंकराचार्य की तपस्थली ज्योतिर्मठ -जोशीमठ मे प्रतिवर्ष भगवान श्री बद्रीविशाल की यात्रा से पूर्व श्री रामलीला महायज्ञ की परंपरा रही है, जिसका आज भी पूरे अनुष्ठान के साथ निर्वहन किया जा रहा है।
   
     श्री नरसिंह-नव दुर्गा सेवा समिति जोशीमठ के तत्वाधान मे आयोजित इस वर्ष की रामलीला महायज्ञ का शुभारंभ श्री रामनवमी के पावन पर्व पर हुआ, प्रथम दिवस पर पात्रों ने श्री रामजन्म तक की लीलाओं का शानदार मंचन किया।
   
      मुख्य अथिति ज्योतिर्मठ नगर पालिका की अध्यक्ष देवेश्वरी साह एवं पालिका के सभासदों की मौजूदगी मे प्रथम दिवस की रामलीला का शुभारंभ हुआ।
 श्री नरसिंह-नव दुर्गा समिति द्वारा भगवान बद्रीविशाल के कपाट खुलने से पूर्व सुखद यात्रा की कामना एवं समृद्धि के लिए प्रतिवर्ष आयोजित इस रामलीला मंचन के पात्र पूरी मेहनत व लगन से अपना अभिनय कर रहे हैं।
    
     आयोजक श्री नरसिंह-नव दुर्गा सेवा समिति ने सभी राम भक्तों से प्रतिदिन श्री रामलीला मे महायज्ञ मे उपस्थित रहकर पात्रों एवं रामलीला कमेटी का उत्साह बर्धन करने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ