हेमकुण्ड साहिब मैंनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से भेंट कर यात्रा तैयारियों पर की विस्तृत चर्चा,, 22मई को हेमकुण्ड साहिब यात्रा के पहले जत्थे की रवानगी करने का किया आग्रह।।

देहरादून, 19अप्रैल।
          श्री हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्दरजीत सिंह बिंद्रा ने शनिवार को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट कर श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की, इस दौरान उन्होंने गोविंदघाट में पिछले माह भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए पैदल पुल के स्थान पर बन रहे वैली ब्रिज के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री  का हार्दिक आभार व्यक्त किया। 
 श्री बिंद्रा ने मुख्यमंत्री श्री धामी से 22 मई को  ऋषिकेश से पहले जत्थे की रवानगी करने का आग्रह किया।
    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस वर्ष श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा के दौरान स्वयं दर्शन करने की इच्छा जाहिर की। श्री हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने उनके इस उत्साह और सहयोग के लिए उनका धन्यवाद प्रकट किया।
          गौरतलब है कि  गत माह भूस्खलन के कारण गोविंदघाट का  पुल, जो यात्रा मार्ग को जोड़ता है, पूरी तरह ढह गया था, और मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वैकल्पिक वैली ब्रिज का निर्माण युद्धस्तर पर  किया जा रहा है जो इस माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के लिए भारतीय सेना ने घांघरिया पहुंचकर ट्रैक रूट से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।               श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। राज्य सरकार, जिला प्रशासन और श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट मिलकर यात्रियों के लिए एक सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध हैं।
         श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने  मुख्यमंत्री श्री धामी, राज्य सरकार, जिला प्रशासन, भारतीय सेना और सभी संबंधित विभागों के सहयोग की सराहना करते हुए विश्वास ब्यक्त कि इस वर्ष यात्रा ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ