सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ।।

ज्योतिर्मठ, 23 मार्च।
         राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन     एवं गढ़वाली सरस्वती वंदना के साथ मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष/ सदस्य  नमामि गंगे अभियान ऋषि प्रसाद सती, विशिष्ट अतिथि  पालिका सभासद जयदीप मन्द्रवाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष आशा सती, कोषाध्यक्ष पूनम नौटियाल, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य सरोजनी नौटियाल एवम कार्यक्रम अध्यक्ष  प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला द्वारा  किया गया । 
                
         कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा उत्तराखंड की सुंदरता का वर्णन करने वाले गढ़वाली लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। 
       कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश पंवार के अनुसार शिविर में कुल पचास स्वयंसेवी प्रतिभाग़ कर रहे हैं और इस वर्ष शिविर की थीम ‘स्वयं के ज्ञान एवं व्यवहार से समाज परिवर्तन"रखी गई है।                     जिनमें मुख्य रूप से बैंक लिटरेसी, पर्यावरण संरक्षण,नशा उन्मूलन,आत्मविश्वास एवं नागरिक कर्तव्य रखा गया है । 
                मुख्य अतिथि ऋषि प्रसाद सती द्वारा अपने संबोधन में स्वयंसेवियों से पर्यावरण संरक्षण के तहत पूर्व में जोशीमठ नगर पालिका द्वारा उठाए गए ठोस कदम के तहत जोशीमठ कूड़ा निस्तारण केंद्र पर विजिट करने का सुझाव दिया गया। नगर पालिका सभासद जयदीप मंद्रवाल द्वारा अपने संबोधन में स्वयंसेवियों से स्किल डेवलपमेंट से अपने भविष्य को संवारने  की बात कही गई ।                  कार्यक्रम अध्यक्ष शंभू प्रसाद चमोला द्वारा आदर्श नागरिक कर्तव्यों को अपने व्यवहार में अपनाने की बात के साथ नागरिकों के पंच कर्तव्य पर विस्तार से प्रकाश डाला । 
           प्रवक्ता कैलाश भट्ट के सफल संचालन में हुए कार्यक्रम में  अध्यापक नितिन भट्ट, आशुतोष डोभाल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनोज बुटोला के साथ चंद्रकला परमार, आरती नेगी, करिश्मा, हरेंद्र नेगी, विनोद सती, नीलम नवनी तथा कैंप कमांडर स्वयंसेवी छात्र सुमित कुमार , ऐश्वर्या सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ