नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा :-- नगर पालिका ज्योतिर्मठ ने विष्णु प्रयाग मे चलाया बृहद स्वच्छता अभियान।।

ज्योतिर्मठ,18मार्च।
              नगर पालिका परिषद ज्योर्तिमठ द्वारा सोमवार को नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा  के तहत विष्णु प्रयाग से बृहद स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुवात की।
         
      राष्ट्रीय गंगा स्वच्छता मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में  16 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक गंगा स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाना है जिसके क्रम में  प्रथम प्रयाग विष्णु प्रयाग में एक बृहद स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया जिसमें घाटों की सफाई एवं अलकनंदा किनारे मोटर मार्गो की सफाई की गई।
         नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी साह के मार्गदर्शन मे शुरू हुए नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा मे विभिन्न संस्थाओं,  महिला सहायता समूहों, विद्यालयों, नगर पालिका के कर्मचारी गणों अधिशासी एवं  पर्यावरण मित्रों अध्यक्ष ने स्वच्छता कार्यक्रम भाग लिया।
  इस दौरान एमजी इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए,  रैली के माध्यम से भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती साह  द्वारा गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
   
     स्वच्छता कार्यक्रम मे नगर पालिका के ईओ एच एस रौतेला, पूर्व सभासद कांता साह, महिला समूह की सुमेधा भट्ट, यूजर चार्जर कलेक्शन करनी वाली महिलाओं के अलावा नगर पालिका के कृष्णा पंवार, मुकेश कपरुवाण, अनिल कुमार एवं पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ