कर्मचारी हितों की रक्षा के साथ संस्थान के सर्वागीण विकास मे जुटे नव निर्वाचित पदाधिकारी :--- सीईओ।।

 देहरादून, 9 मार्च।
              श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति (बीकेटीसी) के नव निर्वाचित कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को समिति के मां चंद्रबदनी मंदिर विश्राम गृह परिसर कारगी चौक में संपन्न हुआ। बीकेटीसी के सीईओ विजय  थपलियाल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं कार्य निष्ठा की शपथ दिलाई।
       
       इस अवसर पर मुख्य कार्याधिकारी श्री थपलियाल ने कहा कि एकता में ही शक्ति है उन्होंने "संघे शक्ति कलौयुगे"  उक्ति के अनुरूप एक होकर संस्थान एवं कर्मचारियों के हित में कार्य करने का आव्हान किया। उन्होंने सभी  अधिकारियों कर्मचारियों को  रंगों के उत्सव होली की भी शुभकामनाएं दी।
    
       बीकेटीसी अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी , धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता विपिन तिवारी ने भी नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी।समारोह का संचालन वेदपाठी तथा संघ उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट ने किया।
      बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट, पारेश्वर त्रिवेदी महामंत्री भूपेंद्र रावत,कोषाध्यक्ष अमित राणा,केदार सिंह रावत,  संगठन मंत्री संदीप कपरुवाण, दीपक पंवार संयुक्त मंत्री अजय सती, भगवती सेमवाल,संयोजक संजय भट्ट,
प्रचार मंत्री अतुल डिमरी सहित  संघ के सदस्य क्रमशः ओम प्रकाश शुक्ला, सरिता भण्डारी,नारायण भट्ट नरेन्द्र खाती,हरेन्द्र कोठारी,संजय कुमार,बलवीर बिष्ट,पंकज कुमार, विजय सिंह,प्रदीप भट्ट,राम सिंह राणा ने  पद एवं कार्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण की।
             इस अवसर  संघ के पूर्व पदाधिकारी जगमोहन बर्त्वाल, देवीप्रसाद तिवारी,प्रबंधक किशन त्रिवेदी, वीरेंद्र सेमवाल,बल्लभ सेमवाल, विश्वनाथ, संजय भंडारी , मोहन प्रसाद मैखुरी, दिनेश भट्ट , मंजेश भुजवाण, चंद्रप्रकाश भट्ट, भरत कुंवर ,रामू  सहित  स्थानीय आगंतुक भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ