डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित हुई उत्तराखंड की साहित्यकार शशि देवली।।


 ज्योतिर्मठ /चमोली,29 सितम्बर।
    पं0 दीनदयाल उपाध्याय विद्यापीठ -वृन्दावन धाम-मथुरा के द्वारा दिल्ली में आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में पं0 दीनदयाल उपाध्याय विद्या पीठ के कुलपति डॉ. इंदुभूषण मिश्रा की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि मद्मश्री श्री  डॉ. अरविन्द कुमार पूर्व कुलपति रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झाँसी, विशिष्ठ अतिथि डॉ. स्वर्णलता पांचाल रिसर्च साइंटिस्ट अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ) नई दिल्ली, मुख्य वक्ता सुश्री दीपा मिश्रा  सुप्रसिद्ध कथा वाचिका  वृन्दावन धाम, एवं डॉ. विश्वनाथ पाणिनी  सहित विभिन्न प्रांतों से आये गणमान्य एवं विशिष्ठ  व्यक्तियों के सानिध्य में संपन्न हुआ।
     इस सम्मान समारोह मे दसौली गडोरा पीपलकोटी जनपद चमोली की प्रसिद्द साहित्यकार शशि देवली को शिक्षण कार्य, साहित्य सृजन , समाज सेवा,राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर किये गए  कार्यों में असाधारण उपलब्धि के लिए *विद्या वाचस्पति सारस्वत* सम्मान (मानद उपाधि) से सम्मानित किया गया।
 इस समारोह मे सीमांत जनपद चमोली (उत्तराखंड)  के दो शिक्षक साहित्यकारों भगत सिंह राणा 'हिमाद' एवं शशि देवली  को मानद उपाधि से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ l 
     शिक्षा , संस्कृति , साहित्यिक , सामाजिक एवं हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार एवं सृजन कार्यों में असाधारण उपलब्धि के लिए विद्यापीठ हर वर्ष इस प्रकार के दीक्षांत समारोह का आयोजन कराती है l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ