सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छू रहा नित नए आयाम, शिक्षा व खेल के क्षेत्र मे रोशन कर रहा राज्य का नाम।।

ज्योतिर्मठ, 29 सितंबर।
                  विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योर्तिमठ सीमांत जनपद चमोली सीमांत प्रखंड (जोशीमठ ) ज्योर्तिमठ का नाम रोशन कर रहा है। प्रतिवर्ष हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के छात्राएं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के साथ प्रदेश मेरिट सूची में अपना स्थान बनाकर क्षेत्र में शिक्षा के प्रति उत्साह एवं खुशी के वातावरण का निर्माण करते हैं। अब तक विद्यालय के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में 32 छात्र-छात्रा उत्तराखंड टॉप मेरिट सूची में अपना नाम अंकित करवा चुके हैं।
   
         विद्यालय के प्रधानाचार्य शम्भू प्रसाद चमोला के अनुसार इस वर्ष भी हाई स्कूल में टॉप करने वाले छात्र सुमित कुमार, एवं इंटरमीडिएट में टॉप करने वाली छात्र कामिनी कंडारी को  6 अक्टूबर 2024 को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री  धन सिंह रावत द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। 
 
    उन्होंने बताया कि विद्यालय विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है 19 सितंबर से 23 सितंबर तक चूरू राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विद्यालय के अंडर 14 बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग  के अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कर अपने प्रदेश उत्तराखंड, एवं ज्योर्तिमठ नाम राष्ट्रीय फलक पर रोशन क्या है। 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2024 तक भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखंड द्वारा आयोजित जसपुर उधम सिंह नगर में सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिता मैं सरस्वती विद्या मंदिर ज्योर्तिमठ के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, सांस्कृतिक प्रश्न मंच बाल वर्ग (क्विज प्रतियोगिता) मे द्वितीय स्थान, किशोर वर्ग की प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर ज्योर्तिमठ का परचम लहराया है। 
        प्रधानाचार्य श्री चमोला ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं व अभिभावकों को बधाई दी है।  उन्होंने इन उपलब्धियों का श्रेय विद्यालय के कर्मठ निष्ठावान आचार्य, आचार्या, अभिभावकों तथा खेल प्रशिक्षक को दिया है। 
       विद्यालय की उपलब्धियां के लिए विद्यालय के प्रबंधक हरेंद्र सिंह पंवार, विद्यालय के अध्यक्ष आचार्य  भुवन चंद्र उनियाल, उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद कपरूवाण, कोषाध्यक्ष विपिन लाल शाह, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य  बद्री सिंह नेगी, हेमकुंड साहिब मैंनेजमेंट ट्रस्ट के बरिष्ठ प्रबंधक  सेवा सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता  भालचंद्र चमोला एवं अनेक सामाजिक संस्थाओं बधाई संदेश प्रेषित किए  हैं, विद्यालय परिवार के द्वारा सभी स्नेही जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ