जोशीमठ,05जुलाई।
ज्योतिर्मठ नगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित सम्मानित मातृशक्ति ने भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य आशीर्वाद देने का आश्वासन दिया एवं आगामी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री राजेन्द्र भण्डारी,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चमोली की जिलाध्यक्ष डाॅ हिमानी डिमरी वैष्णव , महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती शांता भट्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष विजया रावत, पूर्व प्रमुख सुचिता चौहान,रंजना शर्मा, बबली राणा , कांता शाह, सुबोधनि राणा, सुमेधा भट्ट, ललिता देवी एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ