मूल/पुश्तेनी निवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को सौंपा ज्ञापन, जोशीमठ छोड़कर कहीं अन्यत्र बसने से किया स्पष्ट इंकार।।

जोशीमठ,10फरवरी।
जोशीमठ भू धंसाव आपदा प्रभावित मूल निवासियों ने शनिवार को जोशीमठ पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से वार्ता कर मूल निवासियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा।
  
 ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज की श्रीमठस्थली में हुई बैठक के दौरान मूल निवासियों ने एक स्वर मे कहा कि वे जोशीमठ की धरती को छोड़कर कहीं अन्यत्र नहीं जाएंगे, क्योंकि मूल निवासियों के पास प्रभावित भूमि के अलावा मारवाड़ी से सुनील-औली-गौंख तक व होसी रविग्राम से मनोटी-औली तक अपनी निजी भूमि है जो सुरक्षित ग्रीन जोन मे है।
  
कहा कि सरकार का जिस प्रकार बमोथ मे घर बनाकर आवंटित करने का प्रस्ताव है उसी प्रकार मूल निवासियों को उनकी निजी भूमि में आवासीय मकान व गौशाला निर्माण कर आवंटित करे, तथा जिन मूल निवासियों के पास प्रभावित भूमि के अलावा अन्य निजी भूमि उपलब्ध नहीं उन्हें नजदीकी राजस्व भूमि में मकान गौशाला का निर्माण कर आवंटित किया जाय।
 इस बैठक मे जनवरी 2023 आपदा के बाद हुए निर्माणों की जांच करते हुए सभी प्रकार के निर्माण कार्यो पर रोक लगाने,व भूमि के खरीद फरोख्त पर रोक लगाने की भी मांग रखी गई।
नगर पालिका जोशीमठ के निवर्तमान सभासद समीर डिमरी ने 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपस्थित जनसमूह के समक्ष वाचन किया, जिस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी मांगों पर मुख्यमंत्री एवं सचिव आपदा प्रबंधन से वार्ता कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट से वार्ता करने व ज्ञापन देने वालों मे देवपुजाई समिति जोशीमठ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, पूर्व सभासद अनिल नंबूरी, समीर डिमरी,गौरव नंबूरी,हर्षबर्धन भट्ट, लक्ष्मी लाल, के अलावा सुभाष डिमरी,मुकेश डिमरी, राजेश भट्ट, महेन्द्र दयाल,श्रीराम डिमरी, अखिल भुजवान, भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष विजय कपरुवाण, नगर अध्यक्ष नितेश चौहान, महिला मंगल दल अध्यक्ष अरुणा नेगी, मनीषा सती, पुष्पा सती, दीपा साह, नितिन सेमवाल, प्रभात बहुगुणा,रूप लाल साह, लक्ष्मी प्रसाद सती, नितिन साह, प्रमोद साह, सिदार्थ नंबूरी,नवीन साह, जयप्रकाश भट्ट, अनिल सकलानी व माधव प्रसाद डिमरी एवं श्री मठस्थली के प्रबंधनक आशीष ब्रह्मचारी जी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
 प्रदेश अध्यक्ष से हुई वार्ता  के दौरान उप जिलाधिकारी चन्द्रशेखर बशिष्ठ भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ