गौचर,15फरवरी।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत दुआ की राजेश्वरी देवी, कुसुम देवी और यशोदा देवी तथा अटल आवास योजना के तहत ग्राम सूकी सुराईथोटा की नन्दी देवी एवं ग्राम तोलमा सुराईथोटा की सरिता देवी को भवन की चाबियाॅ प्रदान की। वही ग्राम नौटी की नीमा मैठाणी को उत्कृष्ट कृषि कार्य हेतु 25 हजार का चैक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान उल्लेखनीय कार्य कर रहे युवक मंगल दल बूरा, लुणतरा एवं वादुक को 75-75 हजार रूपए और महिला मंगल दल आला जोखना को 37500 हजार रुपये का चैक वितरण किया।
मुख्यमंत्री ने नंदा गौरा महोत्सव में कृषि क्षेत्र में उत्साहवर्धक कार्य करने हेतु मत्स्य पालन में मुल्लागांव ग्वाड की लीला देवी व ग्राम पिण्डवाली की सीता देवी, परम्परागत हस्तशिल्प में अपर बाजार चमोली की सुनीता देवी, ग्राम गमशाली की रूकमणी देवी, पर्यटन क्षेत्र में मंडल की पूजा देवी तथा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण में योगदान और तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित ग्राम मठ की चन्द्रकला तिवारी, गोपेश्वर की मीना तिवारी और शशी देवली को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
0 टिप्पणियाँ