श्री बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब-लोकपाल, औली सहित नीती-माणा घाटियों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे बर्फबारी शुरू हो गई है।
ऊंचाई वाले इलाकों मे बर्फबारी व निचले इलाकों मे हल्की बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले 12 दिसंबर से बारिश व बर्फबारी के बिना सूखे जैसी स्थिति हो गई थी।
बर्फबारी नहीं होने से न केवल पर्यटन व्यवसायी बल्कि काश्तकार भी खासे परेशान हो गए थे।
0 टिप्पणियाँ