हॉवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लन्दन द्वारा आयोजित दुनिया के सबसे बड़े कवि सम्मेलन मे प्रतिभाग करेंगें साहित्यकार व कवि भगत सिंह राणा"हिमाद"।।

जोशीमठ,09 जनवरी।
 बुलंदी संस्था द्वारा विश्व हिन्दी दिवस पर आयोजित दुनिया के सबसे बड़े कवि सम्मेलन का आयोजन बुधवार 10 जनवरी  से 16 जनवरी 2024 तक होगा। 
 
"बुलंदी पर हिंदी" नामक इस कवि सम्मेलन को हॉवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन द्वारा विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा, उक्त आयोजन में  तपोवन-जोशीमठ निवासी वरिष्ठ साहित्यकार भगत सिंह राणा 'हिमाद ' को संस्था  के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी एवं संरक्षक अंतरराष्ट्रीय कवि पंकज प्रकाश द्वारा काव्य पाठ हेतु आमंत्रित किया गया है l 
बुलंदी संस्था  वर्ष 2021 और 2022 में 207 घंटे और 400 घंटे अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवाकर दो बार विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है, जिससे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया , बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती हैं, जिसका उद्देश्य नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना है और इसके लिए संस्था निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं। बहुत ही कम समय में बड़े -बड़े आयोजन आयोजित करवा कर बुलंदी संस्था ने अपने नाम को सार्थक कर दिया है संस्था का यह तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्य जगत की सुर्खियों में बना हुआ है l 
     इससे पूर्व भी भगत सिंह राणा ' हिमाद '  विश्व काव्य प्रेमी मंच *तंजानिया द्वारा आयोजित चौपाई विधा की सबसे बड़ी पुस्तक *भारत को जानें* में योगदान के लिए विश्वरिकॉर्ड में सम्मिलित हो चुके हैं l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ