जोशीमठ, 16 जनवरी।
श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व विशेष कार्याधिकारी लोकानंद सती के आकस्मिक निधन पर बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने शोक- संतृप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने गहरा दुःख जताया।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ के अनुसार मंदिर समिति के पूर्व ओएसडी श्री लोकानंद सती मंदिर समिति में लेखा विभाग में भी कार्यरत रहे तथा श्री बदरीनाथ धाम के मंदिर अधिकारी भी रहे। उन्हें मृदुल स्वभाव, कुशल कार्य क्षमता तथा कर्तब्य -निष्ठा के लिए जाना जाता था।
उनके आकस्मिक निधन पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित मंदिर समिति के सदस्यों एवं मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह एवं सभी अधिकारियों- कर्मचारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। उनके निधन पर मंदिर समिति के जोशीमठ, उखीमठ, देहरादून सहित अन्य कार्यालयों में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
0 टिप्पणियाँ