पूर्व स्वीकृत एलाइमेंट के अनुरूप सड़क निर्माण की मांग को लेकर डुमक के ग्रामीणों का आंदोलन व जन जागरण पद यात्रा जारी ।।

जोशीमठ,13जनवरी।
  वर्ष 2019 मे स्वीकृत एलाइमेंट के अनुसार सड़क निर्माण की मांग को लेकर सुदूरवर्ती ग्राम डुमक के ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है।
  
 आंदोलन के क्रम मे एक तरफ ग्रामीण गांव मे ही धरने पर डटे हैं वहीं गांव के युवाओं का दल पूरे क्षेत्र मे पदयात्रा कर 18 जनवरी को प्रस्तावित विशाल प्रदर्शन का आव्हान कर रहे हैं।
 इस बीच प्रशासन-पीएमजीएसवाई एवं ग्रामीणों की कई दौर की वार्ताएं हुई जो विफल रही, ग्रामीण एक सूत्रीय मांग 2019 के एलाइमेंट पर ही सड़क निर्माण की मांग पर अड़े हैं।
 इधर शनिवार को विकास संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भंडारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति मे कहा गया है कि जब सत्तापक्ष से जुड़े नेताओं के द्वारा 2019 के एलाइमेंट के अनुसार सड़क निर्माण की मांग को लेकर न केवल डुमक गांव के साथ खड़े हैं बल्कि सरकार तक ज्ञापन के माध्यम से स्वीकृत एलाइमेंट के अनुसार सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं,तो जिलाधिकारी व पीएमजीएसवाई आखिर क्यों हीलाहवाली कर रहे हैं?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ