बारिश व बर्फ के लिए भगवान विश्वकर्मा की शरण मे ।।

जोशीमठ,06जनवरी।
बर्फबारी व बारिश के लिए शनिवार को जोशीमठ के विश्वकर्मा मंदिर में पूजा अर्चना की गई।
  सीमान्त क्षेत्र जोशीमठ सहित पूरा क्षेत्र बिना बर्फबारी व बारिश सूखे जैसी स्थिति बन गई है, बिना बर्फ व बारिश के न केवल पर्यटन ब्यवसायी बल्कि काश्तकार भी परेशान है, बर्फबारी का नजारा देखने औली पहुंच रहे पर्यटक भी निराश होकर लौट रहे है।
  
मौसम की निरंतर बेरुखी से चिंतित पर्यटन ब्यवासायियों व स्थानीय लोगों ने देवपूजाई समिति के तत्वावधान मे विश्वकर्मा मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से बर्फबारी व बारिश के लिए प्रार्थना की। इस दौरान महिला मंगल दल जोशीमठ द्वारा विश्वकर्मा मंदिर मे भजन कीर्तन किए गए।
   जीएमवीएन औली के प्रबंधक प्रदीप शाह के अनुसार उन्हें भगवान विश्वकर्मा पर पूर्ण विश्वास है,  निश्चित ही बर्फबारी व बारिश होगी, इससे पूर्व भी वर्ष 2016 में इसी प्रकार के हालात होने पर सभी लोग विश्वकर्मा की शरण मे आए थे और पूजा अर्चना के बाद अच्छी बर्फबारी हुई थी।
शनिवार को विश्वकर्मा पूजा में देवपूजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी,उपाध्यक्ष राजेश भट्ट, होटल एशोसिएशन की ओर से सुभाष डिमरी, श्री बद्रीनाथ धाम के मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, महिला मंगल दल अध्यक्ष अरुणा नेगी, पंडित आशीष सती, सरजीत राणा, प्रदीप मंद्रवाल, किशोर डिमरी, शान्ति लाल शाह एवं विश्वकर्मा के पश्वा"अवतारी पुरूष"सुरेन्द्र लाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ