समरसता का पर्व है मकर संक्रांति,16 जनवरी को सभी बस्तियों में मनाया जाएगा समरसता पर्व ।।

जोशीमठ,14 जनवरी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर जोशीमठ में मकर संक्रान्ति पर्व का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर  जिला प्रचारक राहुल जी ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व भगवान सूर्य की उपासना के लिए समर्पित है, भक्त इस दिन भगवान सूर्य की पूजा कर भगवान सूर्य नारायण का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं,इसी दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत और नई फसलों की कटाई शुरू होती है।
 उन्होंने कहा कि मंगलवार 16 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व  सभी बस्तियों में बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। 
इस नगर कार्यवाह द्रवेश्वर प्रसाद थपलियाल, नगर बौद्धिक प्रमुख  बद्री सिंह नेगी, नगर पर्यावरण प्रमुख  अवतार सिंह घरिया, नगर सामाजिक सदभाव प्रमुख गणेश,  विनोद असवाल, सुमेधा भट्ट,  कमला भट्ट,  संध्या महेरा, बबली राणा, नितेश चौहान,  प्रदीप नौटियाल,  सुभाष डिमरी, अंशुल भुजवान, हर्ष वर्धन भट्ट, लक्ष्मण फरकिया, जय प्रकाश, श्री शुभम, समीर डिमरी, गोपाल राम व विस्तारक हरेन्द्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ