द्वितीय पुण्य तिथि पर याद किए गए देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत ।।

देहरादून,08दिसंबर।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सी डी एस जनरल विपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि  पर देहरादून के कनक चौक पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की | 
 मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख,  उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे |  सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने चार दशकों तक मातृभूमि की रक्षा मे निस्वार्थ सेवा की | उन्हें  सदैव असाधारण वीरता तथा साहस के लिए याद किया जाएगा |
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिको से मुलाक़ात की तथा उनसे  बातचीत की |
 कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी भी इस मौके पर उपस्थित रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ