बदरी-केदार मंदिर समिति अधिकारी/कर्मचारियों ने किया सेवा नियमावली का स्वागत,अध्यक्ष अजेन्द्र अजय व प्रदेश सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।।


जोशीमठ/उखीमठ, 23 दिसंबर। 
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के श्री बदरीनाथ तथा  केदारनाथ प्रतिष्ठान के अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की कर्मचारी सेवा नियमावली के कैबिनेट में शुक्रवार को  मंजूरी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कर्मचारी सेवा नियमावली बनाने के   महत्वपूर्ण योगदान हेतु श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति  के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को  धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा  प्रदेश सरकार तथा पर्यटन म़त्री सतपाल महाराज का आभार जताया।
वक्ताओं ने कहा कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अधिनियम 1939 बनने के बाद से अभी तक 80 वर्ष बाद तक सेवानियमावली बनाने के लिए सकारात्मक पहल नहीं हो पायी थी वर्तमान  में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पद भार संभालते ही कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए ऐतिहासिक कार्य कर दिखाया है।उन्होंने  सेवा नियमावली को दिन रात एक कर तैयार करवाया। अंत्वोगत्वा बेहद प्रयासों के बाद बीते  कल शुक्रवार को कर्मचारी सेवा नियमावली को कैबिनेट की बैठक में हरी झंडी मिल गयी।
वक्ताओं ने कहा कि  कर्मचारी सेवा नियमावली बनने से मंदिर समिति में कार्यरत  अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान बढा है तथा स्थायी/ स्थायी/ सीजनल कार्मिकों  के हित सुरक्षित हुए है। इससे मंदिर समिति में नियुक्ति, वरिष्ठता,पदौन्नति, कार्यविभाजन जैसे मतभेद भी समाप्त हो गये है और अब  मंदिर समिति के कर्मचारी अधिक कुशलता एवं आत्मविश्वास के साथ तीर्थयात्रियों की सेवा कर सकेंगे।
मंदिर समिति के विधि अधिकारी शिशुपाल सिंह बर्त्वाल ने सेवा नियमावली की कैबिनेट से मुहर लगने पर खुशी ब्यक्त करते हुए समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय का आभार ब्यक्त किया है।
मंदिर समिति के जोशीमठ प्रतिष्ठान में  मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान की अध्यक्षता में  श्री नृसिंह मंदिर कार्यालय सभागार में  बैठक शुरू हुई जिसमें कर्मचारी सेवा नियमावली के कैबिनेट से प्रख्यापित किये जाने का स्वागत किया गया तथा श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय एवं प्रदेश सरकार का आभार जताया।
बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा  समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिह को धन्यवाद ज्ञापित किया।  बैठक में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन बर्त्वाल, पूर्व उपाध्यक्ष संतोष तिवारी,पूर्व प्रचार मंत्री राजेंद्र सेमवाल, अवर अभियंता गिरीश रावत,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, लेखाकार भूपेंद्र रावत, पूजा डेस्क प्रभारी केदार सिंह रावत,  संदेश मेहता,अजय सती,विजया ध्यानी,अनसुया नौटियाल, अंजना भट्ट,जगत राम पुरोहित, भगवती प्रसाद सती आदि मौजूद रहे।
श्री केदारनाथ प्रतिष्ठान के कर्मचारियों की बैठक मंदिर समिति  कार्याधिकारी आरसी तिवारी की अध्यक्षता में आहूत हुई जिसमें  सभी कर्मचारियों ने मंदिर समिति सेवा नियमावली के कैबिनेट में मंजूर होने पर खुशी व्यक्त की तथा श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय का आभार जताया गया। साथ ही मंदिर समिति उपाध्यक्ष  किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह को धन्यवाद  ज्ञापित किया।
बेठक में वक्ताओं ने कहा कि सेवा नियमावली कर्मचारियों के हितों के लिए बनी है इसमें किसी संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है।नियमावली में कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखा गया है।
बैठक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवाण,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, पारेश्वर त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
मंदिर समिति के देहरादून, ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर,चमोली में मंदिर समिति कर्मचारियों ने सेवा नियमावली के कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर खुशी जताई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ