विकसित भारत संकल्प यात्रा:- जोशीमठ नगर मे हुआ भब्य आयोजन,स्टालों के माध्यम से जन समस्याओं का हुआ निराकरण।।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जोशीमठ नगर क्षेत्र मे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल्स लगाए गए और विभागों के कर्मचारियों द्वारा जनता की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया गया । 
सबसे अधिक संख्या आधार कार्ड अपडेशन के स्टाल में दिखाई दी। साथ ही उद्यान विभाग के स्टॉल पर भी बड़ी संख्या में काश्तकारों ने विभिन्न प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त की । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में जनता ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस मौके पर  विभिन्न लाभार्थियों को उज्जवला गैस कनेक्शंस भी वितरित किए गए । 
विजय संकल्प यात्रा में मुख्य वक्ता/ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  नंदन सिंह बिष्ट के अलावा श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार,ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कपरुवाण सहित  भारतीय जनता पार्टी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विजय संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे मौजूद जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ