अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर युवाओं को जागरूक करने के साथ ही कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।
बरिष्ठ अधिवक्ता एलएन डिमरी एवं रजिस्टार कानूनगो एनएस रावत ने युवा पीढ़ी को ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए स्वयं को व दूसरों को भी सुरक्षित रखने का आव्हान किया। उन्होंने युवाओं से मानवाधिकारों के साथ साथ संविधान की भी जानकारी रखने की अपेक्षा की।
इधर मानवाधिकार दिवस पर एक्सन एड इंडिया एसोसिएशन एवं जनदेश संगठन द्वारा जोशीमठ मे समुदाय लीडरों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
0 टिप्पणियाँ