चमोली,03दिसंबर।
आज दिनांक 3 दिसंबर 2023 अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों को प्रोत्साहित करने के लिए एक शिविर का आयोजन वृद्ध आश्रम में किया गया जिसमें दिव्यांग छात्रों के साथ-साथ अन्य छात्रों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया साथ ही दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी रिया द्वितीय स्थान अखिलेश बर्तवाल तृतीय स्थान कमल ने प्राप्त किया, पेंटिंग प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान कुमारी अदिति, कुमारी सोनी द्वितीय स्थान कुमारी आशना,सावंत कुमार अनुष्का नेगी, तृतीय स्थान कुमारी साक्षी, अदिति एवं निबंध लेखन में प्रथम स्थान अनुष्का नेगी, सीमांत कुमार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय जोशीमठ, द्वितीय स्थान राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सैकोट ने प्राप्त किया !
शिविर में मुख्य अतिथि माननीय सचिव महोदया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती सिमरनजीत कौर , सीडब्ल्यूसी सदस्य श्रीमती उषा रावत, दिव्यांग सलाहकार बोर्ड सदस्य धीर सिंह झींकवांन, जिला समाज कल्याण अधिकारी , श्री धनंजय सिंह लिंगवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, श्री नरेश धरखोली , एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र गोपेश्वर द्वारा प्रतिभाग किया गया,
0 टिप्पणियाँ