जोशीमठ भू धंसाव प्रभावितों ने धरना/प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के आव्हान पर जोशीमठ के आपदा प्रभावित परिवारों ने तहसील प्रांगण मे धरना व नारेबाजी कर प्रर्दशन किया और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, जिसमे लंबे आंदोलन के बाद बीती 8 अप्रैल को 11सूत्रीय मांगों पर सहमति बनने के उपरांत 20अप्रैल को आंदोलन स्थगित किया गया था, लेकिन आठ माह बीतने के बाद जोशीमठ को बचाने के दिशा मे जमीनी कार्यवाही तक शुरू नहीं हो सकी, 150 से अधिक घरों का चिन्हीकरण व सर्वेक्षण होना था वो भी अधर मे लटका है।
ज्ञापन मे अप्रैल माह मे बनी सहमति के अनुरूप 11सूत्रीय मांगों पर शीघ्र कार्यवाही करने,जोशीमठ नगर के स्थरीकरण एवं प्रभावितों के विस्थापन/पुनर्वास हेतु विस्तृत एवं व्यवहारिक विस्थापन नीति बनाने,विस्थापन/पुनर्वास कार्यों की निगरानी हेतु निगरानी समिति का गठन करते हुए जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति को भी समिति मे सम्मलित करने की मांग की गई है।
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन देने वालों में संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती,प्रवक्ता कमल रतूड़ी, कुशला नन्द डिमरी, दीपक लाल आदि मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ