दुर्घटना में घायल जेसीबी आपरेटर की उपचार के दौरान मृत्यु।।

जोशीमठ,06नवंबर।
जेपी कंपनी जोशीमठ मे कार्यरत जेसीबी ऑपरेटर अवतार सिंह नेगी की एम्स ऋषिकेश मे उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑपरेटर अवतार सिंह नेगी बीती 28 अक्टूबर को प्रातः जेपी कंपनी मारवाड़ी से जेसीबी लेने के लिए तोली नाला चाईं से आगे गए थे, और जेसीबी को वहाँ से वापस लाते समय दीवाल धंसने से जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त हो गई,जिसमे आपरेटर अवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रैफर किया गया, जहाँ रविवार को उनकी मृत्यु हो गई।
54 वर्षीय ऑपरेटर अवतार सिंह नेगी उर्गम घाटी के ग्राम पंचायत देवग्राम का निवासी था, और जेपी कंपनी मे नियमित कर्मचारी था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ