आद्य गुरु शंकराचार्य की पवित्र गद्दी पहुंची नरसिंह मंदिर जोशीमठ,श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया श्री रावल व पवित्र गद्दी का स्वागत।।


जोशीमठ,20 नवंबर। 
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शनिवार 18 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो गये , सोमवार दोपहर को श्रद्धालुओं को दर्शन देते हुए गढ़वाल स्काउट के बैंड के साथ श्री रावल जी तथा आद्य गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी  समारोह पूर्वक श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंच गयी ।
जोशीमठ पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी के दर्शन किये तथा श्री रावल ,धर्माधिकारी वेदपाठियों का स्वागत किया।आद्य गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी को कुछ देर श्री नृसिंह मंदिर प्रांगण  महालक्ष्मी मंदिर के सामने  दर्शन हेतु रखा गया इस दौरान रावल  ईश्वर प्रसाद नंबूदरी,धर्माधिकारी  आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल,वेदपाठी रविंद्र भट्ट  नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी सहित प्रियांशु सती एवं सौरभ कोठियाल,  श्री नृसिंह मंदिर  पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने  पूजा- अर्चना  स़पन्न की। इस दौरान माहौल भक्तिमय हो गया।
कपाट बंद होने के बाद  गढ़वाल स्काउट के बैंड के साथ  बीते रविवार  19 नवंबर को श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी तथा रावल  सहित आद्य गुरु शंकराचार्य की गद्दी  के साथ सैकड़ो श्रद्धालुओं हक हकूक धारियों के साथ योग बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचे थे
तथा एक दिन प्रवास के बाद आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी के साथ बदरीनाथ धाम के श्री रावल, धर्माधिकारी, वेदपाठी समारोह पूर्वक श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचे।  मार्ग में मारवाड़ी, जेपी कार्यालय, सीमासड़क संगठन, गढ़वाल स्काउट /सेना ने आद्य गुरु शंकराचार्य जी की डोली के दर्शन किये तथा  श्री रावल, धर्माधिकारी  एवं आगंतुक श्रद्धालुओं का स्वागत किया। गढ़वाल स्काउट कैंप स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना संपन्न हुई इस अवसर पर सहायक कमांडिंग आफिसर अंकित सिह, बटालियन के सूबेदार मेजर रमेश थपलियाल, लाइन पंडित भूपेश कुमार दुबे तथा सेना के वरिष्ठ अधिकारी, जेसीओ व जवान मौजूद रहे।
सीमा सड़क संगठन कैंप में ऑफिसर कमांडिंग ले0 कर्नल भूषण बधान के नेतृत्व में आद्य गुरु शंकराचार्य गद्दी व श्री रावल का भब्य स्वागत हुआ।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति  ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान देवडोलियों के साथ ही बदरीनाथ धाम से योग बदरी पांडुकेश्वर के बाद आज  सोमवार को आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी के साथ श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहंचे।
 इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, देवपुजाई समिति अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, कृष्णमणि थपलियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विराज बिष्ट, एवं दीपक नौटियाल,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट एवं विवेक थपलियाल,  श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, लेखाकार भूपेंद्र रावत, संतोष तिवारी,मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, आनंद सती, कुलानंद पंत, राजेश नंबूरी, दर्शन कोटवाल  सहित मंदिर समिति के अधिकारी कर्मचारी,साधु संत तीर्थयात्री एवं स्थानीय श्रद्धालु मौजद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ