सीमान्त ब्लॉक जोशीमठ मे तपोवन से शुरू हुई"विकसित भारत संकल्प यात्रा"

जोशीमठ,30नवंबर।
केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने व आम जनमानस को योजनाओं का लाभ दिए जाने के लिए शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा का बृहस्पतिबार को सीमान्त ब्लॉक जोशीमठ के न्याय पंचायत तपोवन से आगाज हो गया है।
तपोवन मुख्य बाजार मे आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य वक्ता बीकेटीसी के अध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की विकास योजनाएं हर ब्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है,उन्होंने सभी लोगों से संकल्प यात्रा में शामिल होकर योजनाओं की जानकारी के साथ योजनाओं का लाभ उठाने का भी आग्रह किया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के चमोली जिला संयोजक/भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णमणि थपलियाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन मे देश व प्रदेश मे विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया है, सीमान्त जनपद चमोली के प्रत्येक गांव तक यात्रा पहुंचेगी,यात्रा के दौरान करीब 20 विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहेंगें जो मौके पर ही पात्र ब्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी करेंगें।
श्री थपलियाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे भाजपा के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं,तपोवन व आसपास की ग्रामीण जनता का आभार ब्यक्त किया।
खण्ड विकास अधिकारी मोहन जोशी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यात्रा के दौरान प्रत्येक गांव व न्याय पंचायत में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगेंगे और छुटे हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की जाएगी।
तपोवन के ग्राम प्रधान किशोर कन्याल ने ग्राम पंचायत तपोवन से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ करने पर खुशी जताते हुए सभी आगन्तुक अथितियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर भँग्यूल की प्रधान रोशनी देवी, जितेन्द्र सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप नौटियाल,नगर जोशीमठ अध्यक्ष नितेश चौहान,भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष विजय कपरुवाण,प्रदीप नौटियाल,अंशुल भुजवान,जयप्रकाश भट्ट,ओम प्रकाश डोभाल, व महिला मंगल दल अध्यक्ष सुमित्रा देवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर ग्राम्य विकास,पंचायती राज,कृषि, उद्यान,सहकारिता,स्वास्थ्य, गैस सर्विस,सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी गौरव सिंह कुंवर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ