महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के परिवार संग किए भगवान बद्रीविशाल के दर्शन।।

बद्रीनाथ/जोशीमठ,03नवंबर।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार प्रातः भगवान बद्रीविशाल के दर्शन-पूजन किए।
पूर्व सीएम ठाकरे पुत्र आदित्य ठाकरे व परिजनों के साथ प्रातः साढ़े दस बजे श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे,मंदिर मे दर्शन/पूजन के उपरांत वे गंतब्य को प्रस्थान हुए।
ठाकरे परिवार के बद्रीनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल आदि ने उनका स्वागत किया। उन्हें भगवान बद्रीविशाल का प्रसाद व अंगवस्त्र भेंट किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ