चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बन्द।।

चमोली,18 अक्टूबर।
           चतुर्थ केदार भगवान श्री रुद्रनाथ के कपाट बुधवार को प्रातः पूर्ण विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। 
मुख्य पुजारी द्वारा पूजा अर्चना, वैदिक मंत्रोचार और भोलेनाथ के जयकारों के साथ मन्दिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पल के साक्षी रहेे।  इसके साथ ही बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकाल प्रवास गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई। 
बुधवार को डोली मोली खर्क और ब्रहस्पतिबार को गंगोल गांव होते हुए 20 अक्टूबर को शीतकालीन गददी स्थल गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी। 
इस वर्ष के यात्राकाल मे 10 हजार 6 सौ लोगों ने  भगवान रूद्रनाथ के दर्शन किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ