श्री बदरीनाथ / केदारनाथ धाम, 29 अक्टूबर।
प्रख्यात कवि डा. कुमार विश्वास ने रविवार को भगवान बद्रीविशाल एवं बाबा श्री केदार के दर्शन/पूजन किए।
डॉ विश्वास पूर्वाह्न 11बजे कुमार केदारनाथ धाम पहुंचे।
यहाँ बाबा श्री केदार के दर्शनों के पश्चात बीकेटीसी के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनका स्वागत कर उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद व अंगवस्त्र भेंट किया।
दोपहर बाद 1 बजे वह हैलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा मंदिर में दर्शन कर दंडवत हो गये।अपने चुटीले अंदाज में कहा कि भगवान सब कुछ देखता है मनुष्य कुछ नहीं देखता।मै पहले जो था ईशकृपा से दुबारा वही बन गया हूं बदरीधाम आकर आव्हलादित -हर्षित हूं।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी श्री रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी भेंट की ।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेन्द्र सेमवाल,विवेक थपलियाल, योगेन्द्र नेगी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ