श्री बद्रीनाथ धाम व हिमक्रीड़ा केन्द्र औली ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर।।

जोशीमठ,16अक्टूबर।
मौसम की पहली बर्फबारी के बाद सीमान्त क्षेत्र जोशीमठ मे कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।
श्री बद्रीनाथ धाम व विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा केन्द्र औली ने बर्फ की सफेद चादर ओढ ली है। मौसम विभाग ने 16अक्टूबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे हिमपात व निचले इलाकों मे मूसलाधार बारिश की चेतावनी का पूर्वानुमान एकदम सटीक साबित हुआ।
दोपहर बाद निचले इलाकों मे मूसलाधार बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे जोरदार बर्फबारी के बाद पूरा सीमावर्ती क्षेत्र शीतलहरी की चपेट मे है।
बर्फबारी,वारिश व कड़ाके की ठंड के बावजूद बद्रीनाथ व केदारनाथ धामों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ