एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने किए भगवान नरसिंह के दर्शन।।


जोशीमठ,13 अक्टूबर!    
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शुक्रवार अपराह्न ज्योर्तिपीठ- जोशीमठ पहुंच कर भगवान श्री नृसिंह बदरी के दर्शन किये उनके साथ पारिवारिक सदस्य तथा वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी दर्शन को पहुंचे।
एयर चीफ मार्शल आर्मी हैलीपेड से  अपराह्न साढे चार बजे श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचे जहां उपजिलाधिकारी जोशीमठ/ श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने एयर चीफ मार्शल की अगवानी की।
इसके बाद एयर चीफ मार्शल श्री नृसिंह मंदिर दर्शन को गये तथा  भगवान नृसिंह बदरी की विशेष  पूजा में शामिल हुए। 
नृसिंह मंदिर पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने स्वास्तिवाचन किया तथा विशेष पूजा संपन्न करवायी। 
 मंदिर समिति की ओर से उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने  एयर चीफ मार्शल को श्री नृसिंह भगवान का प्रसाद भेंट किया।
एयर चीफ मार्शल ने नृसिंह मंदिर परिसर के निकट दुर्गा मंदिर, श्री तिमुंडिया वीर मंदिर,आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के भी दर्शन किये। 
इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रमशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ