बद्रीनाथ/जोशीमठ,14अक्टूबर।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने बद्रीनाथ धाम इकाई का गठन करते हुए राकेश चौहान को विहिप का अध्यक्ष एवं सिद्धार्थ भट्ट को बजरंग दल का संयोजक बनाया गया। स्वामी ऋषि आनंद महाराज को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया।
कार्यकारणी का गठन करते हुए रॉबिन मेहता को विहिप उपाध्यक्ष व कन्हैया चौहान को नगर मंत्रीमनोनीत किया गया।
इसके अलावा बजरंग दल में सूरज मेहता, अक्षय मेहता, आकाश मेहता सह संयोजक, गौतम भट्ट, रितेश सनवाल, निश्चय मेहता , रोहित भंडारी सदस्य बनाए गए।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र ने कहा कि करोड़ों हिंदुओ के आस्था के प्रतीक श्री बदरीनाथ धाम में विधर्मियो की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद एवम बजरंग दल ने साधु सुधा में बैठक की जिसमे बदरीनाथ धाम में गैर हिंदुओं की बढ़ती गतिविधि को देखते हुए संगठन का विस्तार करने, एवम युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम किया जायेगा।इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री अजय, विभाग अध्यक्ष देवी प्रसाद देवली,प्रान्त धर्म प्रसार संयोजक पवन राठौर, हरेंद्र मुनि महाराज आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ