श्री बद्रीनाथ धाम मे शुरू हुई जोरदार बर्फबारी, निचले इलाकों मे तेज वर्षा के साथ कड़ाके की ठंड भी हुई शुरू।

जोशीमठ,16अक्टूबर।
बद्रीनाथ धाम सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों मे बर्फबारी शुरू होने से निचले इलाकों मे कड़ाके की ठंड भी शुरू हो गई है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार फिर सही साबित हुआ है। सुबह से बादल छाए रहने के बाद दुपहर से निचले इलाकों मे मूसलाधार बारिश शुरू हुई तो श्री बद्रीनाथ धाम, श्री केदारनाथ, हेमकुण्ड साहिब-लोकपाल सहित नीती-माणा घाटियों मे जोरदार बर्फबारी होने से पूरे क्षेत्र ठंड बढ़ गई है।
बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धामों मे बीकेटीसी एवं जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को अलाव की व्यवस्था भी की जा रही है। बर्फबारी के बाद अधिकांश तीर्थयात्रियों का दर्शनों के बाद धामों से लौटने का क्रम जारी है।
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने बद्रीनाथ एवं केदारनाथ में मौजूद मंदिर समिति के आलाधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए बेहतर दर्शन एवं अलाव आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ