बदरीनाथ/जोशीमठ,03अक्टूबर।
प्रख्यात क्रिकेटर ऋषभ पंत ने मंगलवार को भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। वे पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे हैलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे जहां श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति सहित स्थानीय युवाओं, क्रिकेट प्रेमियों तथा तीर्थयात्रियों ने उनका स्वागत किया।
क्रिकेटर पन्त के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार भी मंदिर दर्शन को पहुंचे।बदरीनाथ धाम के दर्शन के पश्चात वह श्री केदारनाथ धाम रवाना हो गये।
भगवान बद्रीविशाल के दर्शन के बाद श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) की ओर से उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, तुलसी माला एवं अंगवस्त्र भेंट किया गया।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने बदरीनाथ मंदिर परिसर स्थित मंदिरों में भी माथा टेका। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी का आशीर्वाद लिया। रावल ने उन्हें भगवान का अंगवस्त्र एवं प्रसाद दिया।
उल्लेखनीय है का ऋषभ पंत गंगोलीहाट ( पिथौरागढ़) के मूल निवासी है अब उनका परिवार रूड़की में रहता है सबसे कम पारियों में एक हजार रन बनाने का रिकार्ड उनके नाम है।
वह दिल्ली प्रदेश से आईपीएल से दिल्ली डेयर डैविल्स वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए खेलते है। भारत के गिलक्रीस्ट कहे जाने वाले ऋषभ पंत बायें हाथ के बल्लेबाज है वे इंग्लैंड,वेस्टंडीज, श्रीलंका के खिलाफ बिस्फोटक बल्लेबाजी कर चुके है। उन्हें स्पाइडर मैन भी कहा जाता है।
श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन करने के दौरान बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों ने उनसे मिलने की कोशिश की उन्होंने सबका अभिवादन किया।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सदस्य भाष्कर डिमरी, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, सहायक मंदिर अधिकारी राजेन्द्र सेमवाल,वेदपाठी रवीन्द्र भट्ट, विवेक थपलियाल, अनसुया नौटियाल, अजीत भंडारी, दफेदार कुलानंद पंत, विकास सनवाल, राहुल मैखुरी,वैभव उनियाल, राजेन्द्र पुरोहित,हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।
•मीडिया प्रकोष्ठ बीकेटीसी
0 टिप्पणियाँ