गांधी जयंती पर बालिका इंटर कॉलेज ने चलाया स्वच्छता अभियान।।

 जोशीमठ,02अक्टूबर।
गांधी जयंती के अवसर पर राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवी छात्राओं द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।
राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज जोशीमठ में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवि छात्राओं द्वारा एक घंटे के कार्यक्रम के दौरान
 प्लास्टिक पॉलीथिन उन्मूलन, वृक्षारोपण, क्यारी की गुड़ाई, पेड़ों की कटाई- छटाई,व कूड़े का निस्तारण किया गया।
 
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला बहुगुणा कार्यक्रम अधिकारी  अनीता नौटियाल व अध्यापक/अध्यापिकाएं उमेश कपरुवाण,  पुष्पा फर्स्वाण,व कुमारी शशि आदि उपस्थित रहे।
 इस कार्यक्रम में  स्वयंसेवी छात्राओं अनीशा नेगी, रिस्पना, ज्योति, सृष्टि व मोनिका भट्ट आदि ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
इसके अलावा विद्यालय मे एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्वयं  सेवी छात्राओं ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया व स्वयं सेवी छात्राओं द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ