ख्याति प्राप्त सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत की जयंती 21 अक्टूबर को,मुनस्यारी मे आयोजित होंगें विभिन्न कार्यक्रम।।


मुनस्यारी/पिथौरागढ़,19अक्टूबर।
 महान सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत की जयंती पर 21 अक्टूबर को यहां  विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जयंती पर पंडित नैन सिंह रावत को याद किए जाने के साथ ही उनके जीवन पर आधारित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक तथा जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि पहली बार पंडित नैन सिंह रावत की मातृभूमि में उनकी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
 उन्होंने बताया कि पंडित नैन सिंह रावत के जीवन पर आधारित निबंध, चित्रकला तथा व्याख्यान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा। पंडित नैन सिंह रावत को श्रद्धांजलि दी जाएगी, तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों को  याद किया जाएगा।
 उन्होंने क्षेत्रवासियों से जयंती समारोह में भाग लेने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ