सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ के छात्र छात्राओं ने अब खेलों मे भी अपना लोहा मनवाया है।
राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर 14 के विजेता अदिति, अंशिका,दिया एवं अनमोल ने राज्यस्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर मेडल व ट्रॉफी जीती।
विजेता टीम का जोशीमठ पहुंचने पर भब्य स्वागत किया गया, जीआईसी चौक से विजेता खिलाड़ियों को खुली जीप मे बैठाकर बैण्ड धुन के साथ पूरे शहर से होते हुए विद्यालय तक पहुंचाया गया।
खेलों मे भी राज्य स्तर तक विद्यालय एवं जोशीमठ का नाम रोशन करने पर विद्यालय परिवार, टेबल टेनिस के प्रशिक्षक को बधाई दी गई।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शम्भू प्रसाद चमोला ने कहा कि खेलों मे भी विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया है,यह अन्य बच्चों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने टेबल टेनिस के प्रशिक्षक विजय कुमार की कड़ी मेहनत के लिए विद्यालय परिवार व अभिभावकों की ओर से उनका आभार ब्यक्त किया है।
इस मौके सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य बद्री सिंह नेगी, विजियी प्रतिभागियों के अभिभवाक, आचार्यगण व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ