विश्वकर्मा जयन्ती पर स्थानीय दवपुजाई समिति ने विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी विश्वकर्मा मंदिर पहुंचकर बड़े ही हर्षोल्लास व धार्मिक रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना की।
देवपुजाई समिति व महिला मंगलदल भगवान विश्वकर्मा की पूजा/भेँट लेकर बाजे गाजों के साथ मंदिर पहुंचे, जहाँ पंडित सुशील चन्द्र सती ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिला मंगल दल द्वारा भजन कीर्तन किए गए।
इस मौके पर देव पुजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी,कोषाध्यक्ष विशम्बर कवाण,महिला मंगल दल अध्यक्ष अरुणा नेगी व विश्वकर्मा के पश्वा"अवतारी पुरूष"सुरेन्द्र लाल सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालु भक्तजन मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ