श्री राज्यपाल केदारनाथ,बद्रीनाथ एवं मलारी के अपने
निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्री केदारनाथ धाम पहुंचे, जहाँ जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बद्री केदार मंदिर समिति की ओर से समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनकी आगवानी की। मंदिर समिति द्वारा उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद व अंग वस्त्र भेँट किया
श्री राज्यपाल ने भगवान केदारनाथ की पूजा/ अर्चना के बाद पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया और गंतब्य के प्रस्थान हुए।
केदारनाथ मंदिर परिसर मे श्री राज्यपाल का स्वागत करने वालों मे केदारनाथ के कार्याधिकारी रमेश तिवाड़ी के अलावा केदारसभा के अध्यक्ष पंडित राजकुमार तिवारी,कोषाध्यक्ष प्रवीण तिवारी,पूर्व अध्यक्ष किसन चन्द्र बगवाड़ी,मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला, तेज प्रकाश तिवारी व उमेश चंद्र पोस्ती आदि प्रमुख थे।
0 टिप्पणियाँ