सीमान्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी जोशीमठ मे ब्यापार संघ के चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। प्रत्याशी एक एक मतदाता व्यापारी से संपर्क कर अपने अपने पक्ष मे माहौल बनाने में जुटे हैं।
अध्यक्ष पद के लिए अमित सती व नैन सिंह भंडारी चुनाव मैदान मे है तो महामंत्री पद पर जेपी भट्ट,मुकेश नौटियाल व सौरभ राणा चुनाव मैदान मे डटे हैं। कोषाध्यक्ष पद पर एक ही नामांकन होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जोशीमठ के संरक्षक/मुख्य चुनाव अधिकारी माधव प्रसाद सेमवाल के अनुसार कल रविवार 24 सितंबर को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान होगा,एवं साढ़े चार बजे से मतगणना होगी। मतदान व मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
जोशीमठ नगर क्षेत्र के 616 व्यापारी बंधु मतदान में भाग लेंगे। रविवार को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बन्द रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ