केदारघाटी के सिद्धपीठ तालतोली मे हुआ भगवती राजराजेश्वरी व बटखेम कालिंका देवियों का अदभुत मिलन।

उखीमठ/जोशीमठ,21सितंबर।
केदारघाटी में तुलंगा गाँव के समीप स्थित  सिद्धपीठ तालतोली भगवती राज राजेश्वरी का प्रसिद्ध स्थान है। समूचे केदारनाथ क्षेत्र में राज राजेश्वरी भगवती की बड़ी महिमा है। मंदिर समिति तालतोली और क्षेत्र के सभी गाँवों के निमंत्रण  पर पहली बार विकासखंड चंबा(टिहरी गढ़वाल) की भगवती बटखेम कालिंका अपनी देवरा यात्रा के दौरान दो दिन के प्रवास पर तालतोली पधारीं हुई हैं। महाशक्ति के दो अनुपम विग्रहों का यह अद्भुत मिलन है और केदारघाटी के दूर दराज क्षेत्रों से भी लोग भगवती राज राजेश्वरी और बटखेम कालिंका भवगती का आशीर्वाद लेने के लिए तालतोली पधार रहे हैं । तालतोली में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है !
भगवती कालिंका के साथ मुख्य पश्वा श्री सुधीर बेलवाल के साथ साथ सच्चिदानंद उनियाल, वैभव पुंडीर, सुंदर सिंह नेगी, शिवओम बेलवाल, सागर संवाई, संजय उनियाल , लक्की मखलोगा, प्रसिद्ध ढोल वादक उत्तम दास, उषा देवी, और सौरभ दास चल रहे हैं।
भगवती राज राजेश्वरी के प्रांगण में ग्यारह गांवों भक्तों  द्वारा  बटखेम कालिंका का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर तुलंगा, लवानी, सल्या और खेड़ा गाँव की मातृशक्ति के द्वारा भगवती द्वय की सुंदर भजनों के द्वारा वंदना-अर्चना की गई। संस्कृत के विद्वान और संस्कृति के संवाहक शिक्षक प्रह्लाद सिंह धिरवाण के संचालन में अनेक मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। 
राज राजेश्वरी मंदिर समिति के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता कलम सिंह राणा, आलम सिंह रावत, आनंद बगवाड़ी, सेवानिवृत्त शिक्षक और समाजसेवी पशुपतिनाथ बगवाड़ी, नवीन रावत(ग्राम प्रधान तुलंगा), कुँवर सिंह राणा, सूबेदार मेजर(सेवानिवृत्त) ओंकार सिंह और भरत सिंह, नंदन बिष्ट, पंचम सिंह राणा, मदमहेश्वर बगवाड़ी, मुकेश बगवाड़ी, शिशुपाल सिंह रावत, आनरेरी कप्तान दीवान सिंह नेगी सहित सभी गांवों के महिला मंगल दल अध्यक्षों के द्वारा बटखेम कालिंका का भव्य अभिनंदन किया गया। 
ब्रहस्पतिबार अपराह्न में भगवती बटखेम कालिंका नेतालतोली से अपने अग्रिम गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। क्षेत्र में सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक वातावरण के निर्माण में सहायक इस तरह के आयोजन के लिए श्रीअरविन्द अध्ययन केंद्र जोशीमठ ने मंदिर समिति को हार्दिक बधाई प्रेषित की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ