"स्वच्छता ही सेवा"पखवाड़े पर गोपेश्वर व जोशीमठ मे निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली।।

गोपेश्वर/जोशीमठ,17सितंबर।
‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत रविवार को चमोली जनपद मुख्यालय गोपेश्वर एवं सीमान्त नगर जोशीमठ में विशाल स्वच्छता रैली और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आम जनता को कूडा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने क्लेक्ट्रेट परिसर से स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सबके सहयोग और श्रमदान से सार्वजनिक स्थानों पर कूडे की सफाई के साथ ही स्वच्छता की शपथ ली गई। स्वच्छता रैली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सिविल जज सिमरनजीत कौर, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, गोपेश्वर नगर पालिका के पर्यावरण मित्र, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल थे।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में इस बार ‘कचरा मुक्त भारत’ की संकल्पना को लेकर विविध जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। पखवाड़े के दौरान 02 अक्टूबर तक समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों, पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों में जन सहभागिता से वृहत स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और आम जनता को सूखे और गीले कूडे को घर से अलग करने, प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम किया जाएगा।
इधर जोशीमठ मे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत नगर पालिका जोशीमठ के तत्वावधान मे स्नो वॉरियर्स टीम के सौजन्य से क्रॉस कंट्री/मैराथन, विद्यालयों की स्वच्छता जागरूकता रैली के स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाली झांकिया निकाली गई। स्वच्छता पखवाड़े के अवसर पर कल्पवृक्ष ज्योतिर्मठ-मनोहरबाग वार्ड मे बृहद सफाई अभियान चलाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ