भारत-चीन सीमा की अग्रिम चौकियों मे तैनात जांबाजों की कलाइयों मे रक्षा सूत्र बांध कर मनाया रक्षा बंधन पर्व।।

जोशीमठ,29अगस्त।
सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों ने भारत-तिब्बत-चीन सीमाओं की अग्रिम चौकियों मे पहुँचकर सीमा प्रहरियों के साथ मनाया रक्षा बंधन का पर्व।
सीमान्त गांव लाता एवं सूखी भलगावँ के ग्रमीणों ने ग्यालढुङ्ग एवं रिमखिम मे तैनात जवानों को राखी बांधी।
सीमान्त गांव लाता के 64 महिला/पुरुषों के एक दल ने समुद्रतल से 15 हजार आठ सौ फीट की ऊंचाई पर स्थित अग्रिम चौकी ग्यालढुङ्ग मे सेना के जवानों की कलाईयों में रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबंधन त्योहार मनाया। 
इससे पूर्व ग्रमीणों ने पवित्र गणेश गंगा की पूजा/अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।
इधर ग्राम पंचायत सूखी-भलगावँ के ग्रामीणों ने अग्रिम चौकी रिमखिम मे हिमबीरों के साथ रक्षा बंधन पर्व को धूमधाम से मनाया।
इससे पूर्व सूखी-भलगावँ के ग्रमीणों ने बड़ाहोती मे पवित्र पार्वती कुण्ड की परिक्रमा व पूजा/अर्चना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ