नीती घाटी के फरकिया गांव के बगडवाल देवता ने किए भगवान बद्रीविशाल के दर्शन।।


श्री बदरीनाथ ,31 अगस्त।  
नीती घाटी के फरकिया गांव के  बगड़़वाल देवता के पश्वागण"अवतारी पुरुष" धार्मिक यात्रा के तहत  बृहस्पतिवार को भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना की।
श्री बदरीनाथ केदारनाथ  मंदिर समिति  की ओर से मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान ने पश्वागणों का स्वागत करते हुए अंगवस्त्र तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। 
इस अवसर पर माणा प्रधान पीतांबर मोल्फा, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगमोहन बर्त्वाल, अनसुया नौटियाल,पश्वा वचन सिंह रावत,विजय सिंह रावत,बलवंत सिंह रावत, नत्था सिंह, धर्मेन्द्र पाल तथा  प्रभारी दफेदार कुलानंद पंत आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ